Aarti Kije Hanuman Lala Ki Lyrics in Hindi PDF : शास्त्रों के हिसाब से पूजा पाठ करना और भगवान की आरती करना आपके जीवन को सुखमय बनता है जीवन में आने वाली बड़ी समस्या खत्म हो जाती है और आपका जीवन खुशनुमा बनता है और हनुमान जी की आरती करना आपके जीवन में चल रही परेशानियों को समय समय पे खत्म कर देता है अगर आप पूर्ण निष्ठा से हनुमानजी की आरती करते है तो जैसे हमें आपको Hanuman Chalisa Lyrics में बताया मंत्र हो या आरती आपको स्पष्ट रूप से सही उच्चारण से करना चाहिए इसलिए आपके साथ हमने Aarti Kije Hanuman Lala Ki Lyrics in Hindi PDF दोनों साझा किया है Aarti Lyrics Hindi में और PDF ताकि आप कभी भी बिना Internet के उसे पढ़ सके |
Aarti Kije Hanuman Lala Ki Benefits in Our Life

सनातन धर्म जो कई करोडो सालो पुराना उसमे बहुत सारे देवी देवता का उल्लेख है उसमे से त्रेतायुग में जन्मे श्री राम के प्रिय भाई या श्री राम के प्रिय सेवक हनुमान जी जो की वास्तव में संकटमोचन है वीर बजरंगी है जो की सबसे ज्यादा बलशाली और बुद्धिमान है जिनका नाम लेने से सभी संकट से मुक्ति मिल जाती है अगर आप सच्चे मन से हनुमान जी की आरती करते है सो आपके सभी कार्य पूर्ण रूप से सफल हो जायेंगे |
हम सभी जानते है हनुमानजी चिरंजीवी है इस समय कलयुग चल रहा है अगर आपको कलयुग में सुख शांति से जीवन व्यतीत करना है तो हनुमान का पाठ करने से आप सभी रोग कष्ट से मुक्त हो सकते हो हनुमान जी की चालीसा , हनुमान जी के मंत्र या हनुमान जी की आरती अगर आप सच्चे मन से करते है और विश्वास के साथ तो आप जीवन में कभी दुखी नहीं होंगे हमेशा हनुमान जी का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा |
हनुमान आरती के रचनाकार महान संत और कवि श्री रामानंद हैं। उन्होनें विशेष रूप से श्री राम की सगुन भक्ति पर बल दिया था, चूँकि हनुमान जी श्री राम के सबसे बड़े भक्त माने जाते हैं इसलिए रामानंद जी की गणना हनुमान जी के भक्तों में भी की जाती है।
हनुमान जी को मानने वाले भक्त उनकी पूजा के दौरान हनुमान मंत्र और हनुमान चालीसा के साथ ही हनुमान आरती को भी ख़ासा महत्व देते हैं। माना जाता है कि प्रेम भक्ति भाव से हनुमान आरती करने वाले भक्तों के सभी दुःख बजरंग बली हर लेते हैं।
Aarti Kije Hanuman Lala Ki Lyrics in Hindi

आरती कीजे हनुमान लाला की हिंदी Lyrics
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।
जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके।
अंजनि पुत्र महाबलदायी। संतान के प्रभु सदा सहाई।।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।
दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारी सिया सुधि लाए।
लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।
लंका जारि असुर संहारे। सियारामजी के काज संवारे।
लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।आनि संजीवन प्राण उबारे।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।
पैठी पाताल तोरि जमकारे। अहिरावण की भुजा उखारे।
बाएं भुजा असुरदल मारे। दाहिने भुजा संत जन तारे।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।
सुर-नर-मुनि जन आरती उतारें। जय जय जय हनुमान उचारें।
कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।
लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई। तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।
जो हनुमानजी की आरती गावै। बसी बैकुंठ परमपद पावै।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।
Aarti Kije Hanuman Lala Ki Lyrics in Hindi PDF Free Download

हमें उम्मीद होगी हमने आप लोगो के लिए आरती किये हनुमान लाला की Lyrics पेश की जिसे आप स्पष्ट रूप से पढ़ सकते है क्योकि मंत्र हो या आरती सही उच्चारण बहुत ज्यादा जरुरी है क्योकि सब खेल शब्द का ही है जब भी आप आरती करे या हनुमान चालीसा आपको पूर्ण विश्वास से पढ़ना है और ये बात याद रखियेगा आपको कभी भी जल्द बजी नहीं करनी है अक्सर लोग जल्द बाज़ी करते है लेकिन आप समय निकल कर सच्चे मन से करे आपके सभी कार्य सफल होंगे |
जय श्री राम 🙏